March 10, 2026

ठगी के मामले में एक आराेपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्रिप्टों करेंसी में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर ठगी के मामलें एक आराेपी काे गिरफ्तार किया। आरोपी ने खाताधारक लेकर आगे दिया था। जिसके खाता में ठगी के 28 हजार रूपये आये थे। सात आरोपियों काे पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। एक आरोपी 12th पास तथा बेरोजगार है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ में तिरखा कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने अपनी दी शिकायत में आरोप लगाया। कि उसके पास एक कॉल आया जिसमें वर्क फॉर्म होम के लिए बोला गया। जिसके बाद उसे कुछ टास्क दिए गये।जिनके बदले उसे कुछ पैसा दिया गया और फिर उसे क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। फिर उसे निवेश के नाम पर कुल 6 लाख 81 हजार 896 रुपये ऐठ लिए। जब उसने पैसे निकालने चाहे तो उससे कुल रूपये का 30% और टैक्स के रूप में मांगा गया। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

साइबर थाना बल्लभगढ ने कार्रवाई करते हुए दीक्षित निवासी गांव बासनी, जोधपुर, राजस्थान को गिरफ्तार किया गया है।