March 10, 2026

ठगी के मामले में एक आराेपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी के मामले में एक आराेपी काे गिरफ्तार किया। आरोपी खाता को आगरा के एक होटल मे बैठकर ऑपरेट करता था। मामले में खाता धारक सिद्दार्थ को पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है। जिसके खाते में 10 लाख 10 हजार रुपये आए थे। आरोपी दंसवी पास है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आई पी कॉलोनी, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि 10 दिसम्बर 2024 को उसके पास एक व्हाट्सएप कॉल आया उसने उसके पास शेयर मार्किट में ट्रेडिंग करने के लिये एक इन्वीटेशन कोड भेजा और ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा करवाने बारे कहा। शिकायतकर्ता ने लालच में आकर उनके पास विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 49 लाख 48 हजार140रूपये विभिन्न खाता में भेज दिए। जिसके बाद ठगों ने नम्बर बंद कर लिया। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना सैंट्रल की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बबलू (उम्र28) निवासी करावल नगर दिल्ली को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।