Faridabad/Alive News: गैस कनेक्शन के भुगतान के नाम पर ठगी के मामले में एक आरोपी काे साइबर थाना सैंट्रल ने गिरफ्तार किया। आराेपी ने फोन नम्बर से शिकायतकर्ता के पास पीएनजी गैस कनेक्शन के भुगतान करने के लिए मैसेज किया गया था। आरोपी 11वीं पास तथा बेरोजगार है। आरोपी को अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-16 निवासी व्यक्ति ने अपनी दी शिकायत में आरोप लगाया कि 26 जून को उसके पास पीएनजी गैस के भुगतान करने के लिए मैसेज आया था। जब उसने दिए गये नम्बर पर कॉल किया तो उसके पास भुगतान के लिए एक ऐपीके फाइल भेजी गयी और फिर जब उसने ऐपीके फाइल को खोला तो एक ओटीपी जनरेट हुआ और उसके खाता से 4 लाख 96 हजार रूपये कट गये। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
साइबर थाना सैंट्रल ने कार्रवाई करते हुए पकंज (उम्र19) निवासी भगत टोला, चंदन कियारी, बोकारो, झारंखण्ड को गिरफ्तार किया है।

