September 26, 2026

नशा तस्करी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच- 17 की टीम ने नशा तस्करी करने वाले आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी महिला का नाम शिखा (34) है। आरोपी महिला फरीदाबाद के गांव खोरी की रहने वाली है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी महिलाओं को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से थाना सूरजकुंड के क्षेत्र से समय की पुड़िया बेचते हुए काबू किया है। आरोपी महिला के कब्जे से मौके पर 76 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। आरोपी महिला के खिलाफ थाना सूरजकुंड में अवैध नशा तस्करी करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिला से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महिला अवैध नशा तस्करी का धंधा अधिक पैसे कमाने के लालच में आकर पिछले करीब 6 महीने से करती है।