Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच बॉर्डर की पुलिस नेऑटो चोरी के मामले में आरोपी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
बता दें कि थाना सराय ख्वाजा में मोलडबंद फरीदाबाद निवासी एक महिला ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया की 4 अगस्त को उसका ऑटो सराय बार्डर से किसी व्यक्ति ने चोरी कर लिया था जिस संबंध में थाना सराय ख्वाजा में चोरी से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच बॉर्डर की पुलिस ने सुर्यकांत (18) निवासी गांव सेहतपुर फरीदाबाद को बाईपास रोड सेक्टर 37 से गिरफ्तार किया है।
आरोपी ने पूछताछ में बताया की वह नशा करने का आदी है तथा नशा पुर्ति के लिए उसने यह ऑटो चुराया था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर ऑटो बरामदगी के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।

