March 10, 2026

लडाई झगडे के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: लडाई झगडे के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-65 की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, इसी मामले में चार आरोपी पहले से ही गिरफ्तार किए जा चुका है।

बता दें कि थाना आदर्श नगर, फरीदाबाद में अर्जुन भाटी निवासी 24 फुट रोड आदर्श नगर बल्लभगढ़ ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि 28 सितम्बर 2024 की रात को जब वह अपने भाई के साथ सेक्टर-65 ऑफिस से वापिस आ रहा था तो मलेरना रोड पर कुछ लडको ने गाडी उनकी स्कूटी के आगे लगा कर उनका रास्ता रोक लिया, जिस के बात गाड़ी से 5 से 6 लड़के निकले और उन्होंने उनके साथ मारपीट की जिसमें उनको गंभीर चोटें आई। जिस शिकायत पर थाना आदर्श नगर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-65 की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए यशपाल निवासी गाँव सोलड़ा जिला पलवल को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी जब अपने साथियों के साथ जा रहा था तभी रास्ते में शिकायतकर्ता से किसी बात पर बहस हो गई। जिस पर उन्होंने शिकायतकर्ता को पीट दिया जिससे वह घायल हो गया और जिस गाड़ी से आरोपी जा रहे थे वह गाड़ी यशपाल की थी।

आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।