May 2, 2024

8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : 8 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में महिला थाना एनआईटी की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी पर पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 24 वर्षीय गुलशन उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। फिलहाल आरोपी एनआईटी में रह रहा था। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की नाबालिग लड़की टयूशन पढ़कर अपने घर जा रही थी। उसी दौरान आरोपी ने नाबालिग लड़की को पैसे का लालच देकर अपने साथ खंडहर मकान में ले गया।

वहां पर आरोपी ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया और पीड़िता को कहा की अगर इसके बारे में किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। पीड़िता नाबालिग बच्ची ने घटना के बारे में अपने पिता को बताया। पीड़िता के पिता ने महिला थाना एनआईटी में जाकर अंजान व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दी। जिस पर महिला थाना एनआईटी में अंजान व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी। महिला थाना पुलिस टीम ने लड़की से प्राप्त जानकारी के आधार पर एनआईटी के एरिया में आरोपी को तलाश किया। पीड़ित नाबालिग से प्राप्त विवरण के आधार पर आरोपी को एनआईटी के एरिया में फुटपाथ से गिरफ्तार किया गया।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि रास्ते मे जा रही बच्ची को देख कर गलत विचार आ गए। बच्ची को लालच देकर आरोपी लड़की को पास में स्थित खंडहर में लेकर गया और दुष्कर्म किया। आरोपी का कोई परिजन फरीदाबाद में नहीं रहता आरोपी बेलदारी करता है। पूछताछ के बाद आरोपी को आज अदालात मे पेश कर जेल भेज गया है।