March 7, 2026

फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : पोक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी ने अपनी अग्रिम जमानत के लिए पीड़िता की उम्र के बारे में फर्जी दस्तावेज तैयार करवाने के एक मामले में थाना छायंसा की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने थाना छायंसा में दी शिकायत में आरोप लगाया कि अगस्त 2025 में उसने आरोपी मोहित के विरुद्ध पोक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कराया गया था। मोहित ने माननीय अदालत से अपनी अग्रिम बेल करवाने के लिए शिकायतकर्ता की नाबालिग बेटी का फर्जी जन्म प्रमाण पत्र व अन्य दस्तावेज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहना से तैयार करवा लिये।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रहलादपुर निवासी मोहित को गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी के विरुद्ध थाना सदर बल्लभगढ़ में अगस्त 2025 में एक पोक्सो एक्ट का मामला दर्ज हुआ था मामला दर्ज होने के बाद ही वह फरार हो गया। उसने थाना सदर बल्लभगढ़ में दर्ज पोक्सो एक्ट के मामले में अग्रिम जमानत लेने के लिए अपने भाई व अन्य के साथ सांठगांठ कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहना से शिकायतकर्ता की बेटी की उम्र बारे फर्जी दस्तावेज तैयार कराये थे।