March 12, 2026

अवैध रूप से हथियार रखने के जुर्म में एक आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने एक अवैध हथियार रखने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान एसजीएम नगर निवासी सूरज के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच टीम ने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी को पटेल चौक एसजीएम नगर से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से एक देसी कट्टा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना एनआईटी में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि वह अभी कुछ दिन पहले अपने गांव गया था। गांव में खेत पर उसे यह देसी कट्टा पड़ा हुआ मिला था। जिसे उसने बिना किसी को सूचना दिए अपने पास रख लिया था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।