Faridabad/Alive News: टेलिग्राम टास्क के बहाने 1 लाख 86 हजार 100 रुपये ठगने वाले एक आरोपी को साइबर थाना एनआइटी की पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत मे पेश कर 3 दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार ग्रीन फिल्ड निवासी एक महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके फोन के व्हाट्सएप पर पार्ट टाइम जॉब के लिए एक मैसेज आया जिसके बाद उसे एक टास्क दिया जिसके बदले उसको 150 रुपये दिये गये। कुछ समय बाद ठगों ने उसे एक टेलिग्राम ग्रुप से जोडा दिया और उसे बताया गया की आगे टास्क यही दिये जाएगे। जिसके बाद शिकायतकर्ता को होटल को रिव्यू करने का टास्क दिया और उसके पास टास्क के लिए 650 रूपये भेजे गये। बाद में उसे पैड टास्क के लिए भी कहा गया और विभिन्न टास्क के बहाने शिकायतकर्ता से 1,86,100 रूपये ठगों ने अपने खाता में डलवाये।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजस्थान सीकर, वन विहार कालोनी निवासी संजय (उम्र 29) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस पुछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ठगी के पैसो को यूएसडीटी के जरिए आगे ठगो को भेजता था। आरोपी बांहरवी पास है व गाडी सेल पर्चेज का काम करता है। मामले में विकास (खाताधारक) सहित 3 अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके है।

