Faridabad/Alive News : क्राईंम ब्रांच एनआईटी की पुलिस ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी करने वाले एक आराेपी काे गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपना खाता और अपने एक साथी का खाता ठगों को दे रखा था। और यह खातों में आये ठगी के पैसों को निकालवा कर आगे दे देता था। इसके खाता में ठगी के 1 लाख रूपये आये थे। आरोपी को के लिए 3 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर 3 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना एनआईटी में सेक्टर-21-C निवासी एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि ठगो ने पहले उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जो शेयर बाजार के प्रशिक्षण व निवेश की कला सीखने के लिए बनाया गया था। इसके बाद शिकायतकर्ता को लिंक से ऐप डाउनलोड करने और सत्यापन के लिए आधार कार्ड भेजने तथा पंजीकरण के लिए कहा गया। ठगों द्वारा एप में 50हजार- रुपये टॉप अप करने के लिए कहा जिस पर शिकायतकर्ता ने टॉप अप किया। जिसके बाद स्टॉक अनुशंसा संदेश प्राप्त करने के लिए वीआईपी समूह में शामिल होने और प्रशिक्षण कक्षाओं के लिए एक लिंक भेजा। इसके उपरांत ठगों अधिक लाभ कमाने के लिए पूंजी इन्वेस्टमेंट करने के लिए कहा। ठगों के आश्वासन पर शिकायतकर्ता ने उनके द्वारा बताए गए निर्देशों का पालन जारी रखा और ट्रेडिंग ऐप पर अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए सिल-सिलेवार क्रम में पहले 1लाख 50 हजार फिर 50 हजार फिर 2 लाख 50हजार रूपये ऐसे कुल 16 ट्रांजेक्शन के माध्यम से 1लाख 38हजार 5 हजार425 रूपये ठगों के विश्वास में आकर निवेश किया। 23 अक्टूबर 2024 को शिकायतकर्ता के पास कॉल आया कि ग्रुप के ऑनर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, अगर पैसे वापिस चाहिए तो 15 हजार 92 हजार 300 रूपये टैक्स के रूप भुगतान करने होंगे। शिकायतकर्ता ने मना किया तो 9 लाख 55 हजार 425 रूपये भेजने को कहा, जिस पर शिकायतकर्ता ने दो ट्रांजेक्शन के माध्यम से इस पेमेंट का भी भुगतान किया। शिकायतकर्ता ने जब अपने निवेश किए हुए पैसे निकालना चाहे तो पेमेंट इन प्रोग्रेस दिखाता रहा और परंतु खाता में पैसे नहीं आए। इस प्रकार शिकायतकर्ता के साथ साइबर फ्रॉड हुआ। जिस शिकायत पर साइबर थाना एनआईटी में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले में कार्यवाही करते हुए साइबर थाना एन.आई.टी. की पुलिस ने रामनिवास (उम्र41) निवासी सारणी की ढाणी, गांव नेवा कानासर, जिला फलौदी, राजस्थान को गिरफ्तार किया है।

