March 12, 2026

शेयर मार्केट मे निवेश के नाम पर ठगी करने वाला एक आराेपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : गुगल पर रेटिंग व शेयर मार्केट मे निवेश के नाम पर ठगी, करने वाला एक आराेपी गिरफ्तार किया आरोपी को पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सुर्या विहार पार्ट-3,सेहतपुर फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सैंट्रल में दी शिकायत में आरोप लगाया कि 17 अक्टुबर 2024 को उसके पास व्हाट्सअप पर एक मैसेज आया जिसमे गुगल पर रेटिंग व शेयर मार्केट में निवेश करने के बारे में जानकारी थी। जिसके बाद शिकायतकर्ता से गुगल पर रेटिंग व शेयर मार्केट में निवेश करने के नाम पर कुल 1,57,798 रुपये की ठगी की गई। जिस संबंध में साइबर थाना सैंट्रल मे संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

साइबर थाना सैंट्रल की पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आकाश चौधरी(उम्र22) निवासी जोधपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया है।

पुछताछ में सामने आया की आकाश खाताधारक है। जिसने अपना खाता आगे किसी को दिया था।आरोपी बेरोजगार है तथा उसके खाता में ठगी के कुल 28,000 रुपये आए थे।