Faridabad/Alive News: साइबर थाना बल्लभगढ की पुलिस ने स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी करने वाला एक खाताधारक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 5 दिन की रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर 2 बल्लभगढ निवासी एक व्यक्ति ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पास एक अंजान नंबर से कॉल आया। जिसने खुद को स्टार बुल इंवेस्टमेंट कंपनी का कर्मचारी बताते हुए कहा कि स्टॉक मार्केट में निवेश करवाकर दोगुना मुनाफा देंगे। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने अलग- अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 5,39,000 रुपये स्टॉक मार्केट में निवेश कर दिए और बाद में उसे कोई पैसा वापस नहीं मिला।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश इंदौर राज बहादुर (उम्र 63) गिरफ्तार किया है।
पुलिसपूछताछ में राज बहादुर ने बताया कि वह खाताधारक है। उसने अपना खाता नंबर ठगों को दे रखा था। खाते में आये ठगी के पैसों को वह ठगों के निर्देशानुसार आगे ऑनलाइन भेज देता था । आरोपी सब्जियो का थोक विक्रेता है तथा 10वीं पास है। उसके खाते में ठगी के 5,39,000 रुपये आए थे।

