June 26, 2026

रामनवमी यज्ञ महोत्सव के पहले दिन आत्मनिरीक्षण का दिया संदेश

Faridabad/Alive News: सतयुग दर्शन ट्रस्ट द्वारा आयोजित वार्षिक रामनवमी यज्ञ महोत्सव का प्रथम दिवस आज सतयुग दर्शन वसुंधरा में प्रातः 8 बजे कुदरती ग्रंथ एवं रामायण के अखंड पाठ के साथ शुरू हुआ।

सत्संग में उपस्थित श्रद्धालुओं को “भाव-स्वभाव परिवर्तन क्रांति” के तहत आत्मनिरीक्षण कर विकारों का त्याग करने और जीवन को निर्मल बनाए रखने का संदेश दिया गया। प्रवचनों में अंतर्मुखता को आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग बताते हुए बहिर्मुखता को विकारों का कारण बताया गया।

कार्यक्रम के दौरान काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार से दूर रहकर मर्यादित, नैतिक और सकारात्मक जीवन जीने पर जोर दिया गया। साथ ही अहिंसा, शिष्टता और कर्मयोग अपनाकर जीवन को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

अंत में “भाव-स्वभाव परिवर्तन क्रांति जिंदाबाद” के संदेश के साथ सभी को सतयुगी जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया