June 7, 2026

शिक्षक दिवस पर मानव सुपर-21 के शिक्षकों को मिला “शिक्षक गौरव सम्मान”

Faridabad/Alive News: शिक्षक दिवस के अवसर पर मानव सेवा समिति ने मानव सुपर-21 आईआईटी कोचिंग के शिक्षकों को “शिक्षक गौरव सम्मान” देकर सम्मानित किया। यह सम्मान उनके अमूल्य योगदान और निःस्वार्थ सेवाओं के लिए दिया गया।

कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी और संरक्षक अरुण आहूजा, रोशन लाल बोरड़, अध्यक्ष कैलाश शर्मा, महासचिव सुरेंद्र जग्गा, चेयरमैन प्रोजेक्ट संजीव शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र गोयनका, पी.के. देव, सुभाष अरोड़ा, ऊषा किरण शर्मा, राज राठी, प्रतिमा गर्ग, सरिता गुप्ता, कुसुम वशिष्ठ, बीना रंजन और एकता गक्खड़ मौजूद रहे।

इन सभी ने शिक्षाविद सुभाष शर्मा, एन.के. गर्ग, सौरभ अरोड़ा, राजेश कुमार, गौरव अदलखा, के.एल. दुआ, विवेक भाटिया, पी.सी. गांधी, अरविंद अग्रवाल, प्रिया गर्ग और तुषार को सम्मान पट्टिका, स्मृति चिन्ह और उपहार देकर अभिनंदन किया। विद्यार्थियों ने भी अपने शिक्षकों को तिलक लगाकर और चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।

समिति अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने बताया कि इन शिक्षकों की निःशुल्क सेवाओं की वजह से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी छात्रों का आईआईटी और डॉक्टर बनने का सपना साकार हो रहा है। मानव सुपर-21 मिशन के तहत 11वीं और 12वीं के नॉन-मेडिकल और मेडिकल छात्रों को आईआईटी व नीट की मुफ्त कोचिंग दी जाती है।

अब तक इस पहल से 5 छात्रों का आईआईटी में चयन, 10 से अधिक छात्रों का नामी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों (वाईएमसीए, एनआईटी, मुरथल) में दाखिला और 2 छात्रों का एनडीए में चयन हो चुका है। कोचिंग समिति के सेक्टर-10 स्थित मानव भवन में अलग-अलग बैचों में निःशुल्क प्रदान की जा रही है।