Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस के निरीक्षक योगेश कुमार को 26 जनवरी 2026 के अवसर पर उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।
निरीक्षक योगेश कुमार ने 28 अक्टूबर 2000 को पुलिस विभाग में सिपाही के रूप में अपनी सेवा शुरू की थी। अपने करीब 25 साल के पुलिस करियर में उन्होंने कई थानों में कार्य करते हुए अनेक मामलों का सफल खुलासा किया।
उनकी उत्कृष्ट जांच और कार्यशैली को देखते हुए वर्ष 2022 में केंद्रीय गृह मंत्री ने उन्हें उत्कर्ष अनुसंधान अधिकारी का पदक भी प्रदान किया गया था। नवंबर 2025 में उन्हें निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिली। वर्ष 2023 से 2025 के बीच निरीक्षक योगेश कुमार ने तकनीकी सहायता और गुप्त सूचना के आधार पर 70 से अधिक साइबर ठगों की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाई।
उनकी इन्हीं उपलब्धियों और समर्पित सेवाओं को देखते हुए गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 पर उन्हें उत्कृष्ट से सम्मानित किया जाएगा है। यह सम्मान उनके अनुशासन, मेहनत और ईमानदार सेवा का प्रतीक है।

