September 29, 2024

निर्जला एकादशी पर छबील लगाकर मानव सेवा समिति ने पिलाया ठंडा शरबत

Faridabad/Alive News : मानव सेवा समिति ने निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर मानव भवन सेक्टर 10 पर छबील लगाकर आम जनता को ठंडा मीठा शरबत पिलाया। सुबह साढ़े 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक मानव परिवार के सदस्यों खासकर महिलाओं ने राह चलते व थ्री व्हीलर, कार व रिक्शा में जा रहे लोगों के पास जाकर उनको मीठा शरबत पिलाया।

समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा,महासचिव सुरेंद्र जग्गा ,चेयरमैन महिला मंडल ऊषाकिरण शर्मा, मुख्य संयोजक अरुण बजाज,मुख्य संरक्षक प्रेम पसरीजा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र गोयनका, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, चेयरमैन प्रोजेक्ट संजीव शर्मा, मंडल अध्यक्ष अमर बंसल अन्य सदस्य राज राठी,परमेश्वरी, संघमित्रा कौशिक, संतोष दहिया,सरिता गुप्ता, सीमा मंगला, रमा सरना, सुधा गर्ग, कुसुम वशिष्ठ,मीनाक्षी,अशोक गुप्ता,नरेंद्र मिश्रा,वैभव मंगल, सदाशिव सेठी,एमएल मोदी, जसवंत सिंह आदि ने इस पुण्य कार्य में पूरा सहयोग प्रदान किया