October 1, 2024

पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस पर छात्रों को पर्यावरण के प्रति किया प्रेरित

Faridabad/Alive News : सराय ख्वाजा स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की जूनियर रेडक्रॉस, सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड और गाइड्स ने प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस पर छात्र और छात्राओं को पर्यावरण के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त वायु, जल, मृदा भोजन और अन्य पर्यावरणीय सेटिंग्स में असुरक्षित या क्षतिग्रस्त भौतिक, रासायनिक और जैविक एजेंटों के संपर्क को सीमित करने से मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

डब्ल्यू एचओ के अनुसार वैश्विक मौतों का एक चौथाई भाग पर्यावरण से जुड़ा हुआ है। प्राचार्य मनचंदा ने कहा कि युवाओं और विभिन्न कार्यकलापों से जुड़े संगठनों को जन जन तक जागरूकता अभियान चला कर हास हो रहे पर्यावरण को सुधारने के लिए सार्थक प्रयास करने की आवश्यकता है। आज वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. राजीव लाल, प्राध्यापिका गीता एवम अन्य स्टाफ सदस्यों ने छात्र छात्राओं को पर्यावरण स्वास्थ्य पर पेटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया। नीशू और निक्की को प्रथम, प्रिय राज और मनीषा को द्वितीय एवं दीपिका और प्रियंका को तृतीय घोषित किया गया।