May 2, 2024

8 अप्रैल को कर्मचारी यूनियन आंगनवाड़ी वर्करों के समर्थन में सरकार के खिलाफ करेंगे विरोध प्रदर्शन

Faridabad/Alive News: आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर यूनियन की हड़ताल आज 118वें दिन भी लगातार जारी रही। आज सरकार की टालमटोल की नीति से खफा आंगनवाड़ी वर्करों ने जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए। उन्होंने प्रदेश सरकार से आंदोलन के दौरान बर्खास्त हुई आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर की सेवाएं बहाल करो, प्ले वे स्कूलों के नाम आईसीडीएस का निजीकरण बंद करो के नारे लगाए।

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व जिला उपप्रधान गीता कर रही थी। हड़ताली कर्मचारियों को सीटू के कॉमरेड वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने सरकार पर आंदोलन को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए बताया कि एक तरफ यूनियन के पदाधिकारियों को वार्ता के लिए बुलाया जाता है। दूसरी तरफ सीडीपीओ और जिला कार्यक्रम अधिकारी हड़ताली वर्करों और हेल्परों को मानसिक रूप से ड्यूटी पर आने के लिए परेशान करती रहती हैं। यदि ड्यूटी ज्वाइन नहीं की तो टर्मिनेट करने की धमकी दी जाती है।

आगामी 8 अप्रैल को सभी यूनियन मिलकर आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों के समर्थन में आक्रोश प्रदर्शन में भाग लेंगे। इस की तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि 4 अप्रैल को अधिकारियों के साथ जो वार्ता वार्ता हुई थी।उस मसले पर आगामी रणनीति बनाने के लिए रोहतक में फिलहाल मीटिंग चल रही है। रोहतक की बैठक के उपरांत काफी कुछ स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। आज के प्रदर्शन को राधा शर्मा, अनीता, कुसुम, नीलम बबीता, गिमी, सुमित्रा, सविता ने भी संबोधित किया।