May 3, 2024

फेस पेंटिग में विनर रहा ओल्ड फरीदाबाद गल्र्स स्कूल

Faridabad/Alive News : हरियाणा पर्यटन निगम बडख़ल पर्यटक स्थल से जुड़ी जन भावनाओं को फिर से पुर्नजीवित करने में सफल रहा। प्रबल जनभावना का अद्धभुत दृश्य बडख़ल पर्यटक स्थल के मयूर प्रांगण में आयोजित दिपावली मेले के तीसरे दिन भारी जन समूह को देखने से प्रर्दशित हो रहा था, मानो जन सैलाब बडख़ल से जुड़ी अपनी यादों को ताजा करने के लिए उमड़ रहा हो। इस सफल दिपावली मेले का आयोजन हरियाणा पर्यटन निगम की ओर से बडख़ल पर्यटन स्थल की खोई हुई रौनक को लौटाने के उद्देश्य से किया गया।

24-photo-9

मेले के संाय सत्र की सांस्कृतिक संध्या में एनएबी एन. एच.3, साधना स्वर संगम, एनजीएफ पलवल के छात्र-छांत्राओं द्वारा सुरीले संगीतों की प्रस्तुति देकर आमजन के दिलों को जीतने का प्रयास किया। जबकि विभिन्न स्कूलों के बीच पर्यावरण, नशा जैसे विषयों पर फेस पेंटिग भी आयोजित की गई। जिसमें कन्या वरिष्ट माध्यामिक विद्यालय, ओल्ड फरीदाबाद ने प्रथम, एमवीएन सैक्टर-17 ने दूसरा तथा कन्या वरिष्ट माध्यामिक विद्यालय ओल्ड फरीदाबाद ने ही तीसरा स्थान प्राप्त किया।

24-photo-11

इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा ने कहा कि प्रदेश के मुुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा पर्यटन निगम अपने बदलते स्वरूप से जन भावनाओं को अपने साथ जोडऩे में तेजी से सफल हो रहा है और भविष्य में यह गति इसी प्रकार बनी रहे इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से आमजन को पर्यटन के साथ जोडऩे का भरसक प्रयास किया जाता रहेगा।