June 17, 2025

फरीदाबाद में मुख्यमंत्री की घोषणाओं को अधिकारी नहीं ले रहे गंभीरता से, कार्रवाई क्याें नहीं?

Faridabad/Alive News : फरीदाबाद में मुख्यमंत्री की घोषणाओं को भी अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। विभिन्न सभाओं में मुख्यमंत्री ने एक के बाद एक घाेषणाएं तो कर दी, लेकिन कई साल बाद भी उन पर काम नही हुआ। सालों बाद भी घाेषणाओं पर काम न करने वाले जिम्मेदार अधिकारियाें पर कार्रवाई क्याें नहीं की जा रही है? कई परियाेजनाएं ताे ऐसी हैं जिनके पूरा हाेने पर कई लाख लाेगाें काे राहत मिलेगी। लेकिन वर्तमान हालात देखते हुए धरातल पर काम शुरू हाेना दूर की बात है। ऐसी ही घाेषणाओं की पढ़ताल की समाचार पत्र के रिपोर्ट ने।

बल्लभगढ़ बस अड्डे का निर्माण नही
पूर्व मुख्यमंत्री ने चार साल पहले बल्लभगढ़ बस अड्डा परिसर में इमारत निर्माण की घाेषणा की थी। लेकिन अभी तक य़ह याेजना कागजाें में घूम रही है। फिलहाल, यहां दशकाें पुरानी बस अड्डे की इमारत बनी है। बरसात आने पर पूरा परिसर तालाब में बदल जात है। कई दिन तक पानी निकासी नहीं हाे पाती।

मुख्यमंत्री ने की घाेषणाएं कागजाें में
-सेक्टर -23 स्थित – बिजली निगम के मुख्यालय की जमीन पर शहीद भगत सिंह काॅलेज का निर्माण।
-ग्रेटर फरीदाबाद में 66 केवीए का बिजली सब स्टेशन।
-ग्रेटर फरीदाबाद को विकसित करने का काम 12 साल से चल रहा है।
-2023 में पूर्व मुख्यमंत्री की ग्रेटर फरीदाबाद में स्टेडियम और पार्क की घोषणा कागजों में।
-2016 में पूर्व मुख्यमंत्री की बल्लभगढ सोहना रेलवे ओवर ब्रिज को चार लेन करने की घोषणा भी सीएम कार्यालय में ही सिमट कर रह गई।

क्या कहना है विधायकों का
मुख्यमंत्री की जितनी भी घाेषणाएं मेरे विधानसभा क्षेत्र की है, उन सभी काे लेकर संबधित विभागीय अधिकारिय से बात चल रही है। परीयाेजनाओं की राह में कई अड़चने है, जिन्हें दूर किया जा रहा है।
-मूलचंद शर्मा, विधायक बल्लभगढ।

मुख्यमंत्री की घाेषणा के तहत हर परियाेजना की समीक्षा की जा रही है। अधिकारियाें संग बैठक भी की है। जिन परियाेजनाओं पर काम शुरू नहीं हुआ है, उन पर जल्द काम शुरू करने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री खुद इन काम की निगरानी कर रहे हैं।
–राजेश नागर, राज्य मंत्री, हरीयाणा सरकार।