April 28, 2024

असहाय लोगों में कंबल और नगद राशि भेंट कर नर्चर फाउंडेशन ने मनाई सक्रांति

Faridabad/Alive News: मकर सक्रांति के अवसर पर नर्चर फाउंडेशन के राष्ट्रीय संरक्षक ठाकुर कमल सिंह तंवर एडवोकेट, कार्यालय सचिव संजीव चौहान, विजयपाल भाटी और सहयोगी कर्मवीर ने तिलपत पंचमुखी हनुमान मंदिर में जाकर मंदिर के संचालक बाबा वीरेंद्र का आशीर्वाद लिया। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने आश्रम में रह रहे वृद्धों को कंबल और नगद राशि भेंट की।

दरअसल, नर्चर फाउंडेशन हमेशा से ही असहाय लोगों की मदद करता आ रहा है। नर्चर फाउंडेशन ने असहाय लोगों की मदद कर मकर सक्रांति का त्यौहार मनाया। फाउंडेशन के राष्ट्रीय संरक्षक ठाकुर कमल सिंह तंवर सहित अन्य पदाधिकारियों ने तिलपत पंचमुखी हनुमान मंदिर द्वारा संचालित वृद्ध आश्रम में रह रहे 12 वृद्धों को कंबल और 200 प्रति व्यक्ति भेंट किए तथा वीरेंद्र बाबा को 11000 सहयोग के रूप में नगद राशि भेंट की।

इस अवसर पर संजीव चौहान, विजयपाल भाटी और कर्मवीर सहित फाउंडेशन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने मकर सक्रांति के अवसर पर भगवान का आशीर्वाद लिया और वृद्धों को सक्रांति की बधाई दी।