March 15, 2026

जिले में कोरोना की संख्या बढ़कर हुई 753

Faridabad/Alive News: रविवार को जिले में काेराेना संक्रमित मरीजाें की संख्या 753 हाे गई है। आज 63 मामलाें की पुष्टि हाेने के बाद लाेगाें में दहशत पैदा हाे गई है। हर राेज काेराेना संक्रमित मरीजाें की संख्या काे देख स्वास्थ्य विभाग के देख अधिकारियाें में चिंता बढने लगी है।

लाेग हल्का खांसी जुकाम हाेने के पर वैक्सीन और जांच के लिए केंद्राें पर जा रहे है। लेकिन शहर के स्वास्थ्य केंद्राें पर वैक्सीन न हाेने के कारण लाेगाें काे वापस लौटना पड रहा है। पिछले महिने 10 फरवरी से काेवि- शील्ड खत्म है।

नागरिक अस्पताल में बने टीका केंद्र पर ताला लटका हुआ है। अस्पताल में आ रहे वैक्सीन के लिए लोग निराश होकर वापस लौट रहे है। रविवार को जिले में संक्रमितों का आंकड़ा इस प्रकार है:

रविवार के दिन कोरोना के नए संक्रमित केस 63, कुल एक्टिव केस की संख्या 753, अस्पताल में एडमिट 12, होम आइसोलेशन 741, जिले में मरीज ठीक होने की दर 98.92 प्रतिशत है।