October 30, 2026

NUDE वीडियो सामने आने से टीनेजर गर्ल ने खुद को मारी गोली

इंटरनेशनल डेस्क : अमेरिका के फ्लोरिडा में एक टीनेजर गर्ल ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। मृत लड़की सोशल साइट पर अपना न्यूड वीडियो डाले जाने से बेहद नाराज थी, जिसे उसके ही किसी दोस्त ने नहाते वक्त धोखे से बना लिया था। इसी बात से परेशान होकर उस लड़की ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। मां को इशारों में बताया था…

– मृत लड़की का नाम टोवोना होल्टन है, जिसकी उम्र 15 साल थी और वो फ्लोरिडा के वेस्ले-चेपल में रहती थी।
– टोवोना ने सुसाइड करने के लिए अपनी मम्मी की गन का इस्तेमाल किया और बाथरुम में खुद को गोली मार ली।
– घटना के बाद उसकी मां ने बाथरुम का दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन वो अंदर से बंद था।
– जिसके बाद वो जैसे-तैसे उसे तोड़कर अंदर घुसीं, जहां उनकी बेटी फर्श पर खून से लथपथ पड़ी हुई थी।
– टीनेजर के घरवालों का कहना है कि वो न्यूड वीडियो की वजह से वो बेहद परेशान थी, और इसी वजह से उसने जान दी है।
मां को किया था इंडिकेट

– सुसाइड से कुछ घंटों पहले लड़की ने अपनी मां से उस वीडियो के बारे में बात भी की थी, इसी दौरान उसने वीडियो बनाने वालों को सबक सिखाने की बात भी कही थी।
– लेकिन उस वक्त लड़की की मां समझ नहीं पाईं कि वो ऐसा कुछ कदम उठा लेगी।
– पुलिस ने न्यूड वीडियो के इस मामले में साइबर लॉ के हिसाब से जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक वो सारे एंगल्स पर जांच कर रही है।
– होल्टन फैमली ने इस मामले में जस्टिस की डिमांड करते हुए सोशल मीडिया पर उसकी पिक्चर शेयर करना शुरू कर दिया है।
– वहीं टोवोना के फ्रेंड्स ने भी उसकी मौत को लेकर इस तरह के वीडियो शेयर करने वालों के खिलाफ फेसबुक पर एक अभियान छेड़ दिया है।