May 3, 2024

एनएसयूआई ने फूंका कांग्रेसी नेता का पुतला

Faridabad/ Alive News: केरल के कांग्रेसी नेता रिजील मुकुत्टी द्वारा सरेआम गाय के बछड़े के काटने के विरोध में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को सेक्टर 16 ए स्थित नेहरू कॉलेज पर प्रदर्शन किया। एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप धनखड़ और जिला अध्यक्ष कृष्ण अत्री के नेतृत्व में किए गए इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने रिजील मुकुत्टी का पुतला फूंका और रिजील द्वारा किए गए इस कार्य की घोर निंदा की।


इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप धनखड़ ने कहा कि गाय और गौवंश हमारे लिए पूज्णीय है। बचपन से ही हिंदू धर्म में बच्चों को सिखाया जाता है कि गाय हमारी माता है। ऐसे में इस तरह के गाय व गौवंश का अपमान ठीक नहीं है। रिजील मुकुत्टी बेशक कांग्रेसी नेता थे, लेकिन हम उनके द्वारा किए गए इस अपराध की घोर निंदा करते हैं। कांग्रेस पार्टी भी लोगों की संवेदनाओं को समझती है। यही कारण है कि कांग्रेस हाई कमान ने तुरंत ही रिजील मुकुत्टी को पार्टी से बाहर निकाल दिया। इस मामले में रिजील मुकुत्टी व कांग्रेस की विचारधारा बिल्कुल अगल है।
वहीं जिला अध्यक्ष कृष्ण अत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा शुरूआत से ही सही को सही और गलत को गलत करार दिया है। रिजील मुकुत्टी ने सरेआम गाय के बछड़े को काटकर लोगों की संवेदनाओं के साथ खिलावाड़ किया है और पार्टी की नीतियों का भी अपमान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी है और सभी धर्मों का आदर करती है। गौवंश की हत्या हिंदु धर्म के लोगों की आस्था से खिलवाड़ है, इसलिए हाईकामन ने उन्हें तुरंत पार्टी से निकालकर एक अच्छा फैसला लिया है। मौके पर मानव रचना यूनिवर्सिटी के एनएसयूआई अध्यक्ष मोहित लोहिया, भारत तंवर, चेतन दीक्षित, कृष्ण नागर, अभिषेक वत्स, रुपेश झा, विकास फागना, दीपक शर्मा, भूमित शर्मा आदि मौजूद थे।