March 13, 2026

अब मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम, दो रुपये प्रति लीटर हुआ महंगा

New Delhi/Alive News : देश में डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों के बीच दूध के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है. अमूल के बाद अब दूध कंपनी मदर डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ा दिए हैं. मदर डेयरी के अलग-अलग दूध के वैरिएंट में दो रुपये की वृद्धि हुई है.

अब मदर डेयरी का दूध खरीदने पर ग्राहकों को दो रुपये और ज्यादा देने होंगे. नई दरें आज से लागू हो रही हैं. तेल और पावर सोर्स के दाम बढ़ने के चलते दूध के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है. दूध की कीमतों में इजाफे के पीछे का कारण यही बताया जा रहा है.