July 4, 2024

डायरी में नोट कर लिजिए ये तारीख, इस दिन मां दुर्गा को लगाएं इन चीजों का भोग, मिलेगा मनचाहा करियर

New Delhi/Alive News: हर महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर मासिक दुर्गाष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस प्रकार ज्येष्ठ महीने में मासिक दुर्गाष्टमी 14 जून को है। धार्मिक मान्यता है कि मां दुर्गा की विधिपूर्वक उपासना करने से सभी प्रकार के दुख, संकट, रोग और भय दूर होते हैं। साथ ही साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। ऐसा माना जाता है कि मां दुर्गा को विशेष चीजों का भोग लगाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है और माता रानी प्रसन्न होती हैं। आइए जानते हैं मां दुर्गा को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।

मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा की पूजा करें और उन्हें खीर का भोग लगाएं। इससे माता रानी प्रसन्न होंगी और उनकी कृपा प्राप्त होगी। इसके अलावा मां दुर्गा के भोग में पंचामृत और शक्कर का भोग सकते हैं। मान्यता है कि इन चीजों का भोग लगाने से इंसान को दीर्घ आयु का वरदान प्राप्त होगा। करियर में सफलता प्राप्त करने के लिए मां दुर्गा के भोग में केले को शामिल करें। ऐसा करने से इंसान की बुद्धि का विकास होगा और मनचाहा करियर मिलेगा। अगर आप धन का लाभ चाहते हैं, तो मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा को दूध से बनी मिठाइयों का भोग लगाएं। इससे धन, वैभव और ऐश्वर्य मिलता है।

पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 13 जून को रात 09 बजकर 33 मिनट पर होगी और वहीं, इसका समापन 15 जून को देर रात 12 बजकर 03 मिनट पर होगा। ऐसे में मासिक दुर्गाष्टमी का पर्व 14 जून को मनाया जाएगा। इस दिन त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये। गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर मंत्र का जाप करें। यह केवल मान्यताओं पर आधारित खबर है, अलाइव न्यूज इसकी पुष्टी नहीं करता है।