September 19, 2024

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए पांच सितंबर को होगा नामांकन, आचार संहिता लागू

Faridabad/Alive News : हरियाणा में दशहरे से पहले राज्य को नई सरकार मिल जाएगी। इलेक्शन कमीशन ने शुक्रवार दोपहर को हरियाणा में विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों पर 1 अक्टूबर को एक ही चरण में वोटिंग होगी। वोटों की गिनती दूसरे नवरात्रे के दिन 4 अक्टूबर को होगी। इसके बाद 12 अक्टूबर को दशहरा है।

वहीं नॉमिनेशन से लेकर काउंटिंग तक की प्रक्रिया 30 दिन में पूरी हो जाएगी। नई दिल्ली में देश के चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) राजीव कुमार ने चुनाव तारीखों का ऐलान किया। इसके साथ ही प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई। हरियाणा में पिछले 3 बार से 12 सितंबर के बाद इलेक्शन की घोषणा होती रही है। नतीजे 15 अक्टूबर के बाद आते रहे हैं। इस बार घोषणा 1 महीने एडवांस हो रही है।

चुनाव के लिए गजट नोटिफिकेशन 5 सितंबर को जारी होगी। 5 सितंबर से ही नॉमिनेशन शुरू हो जाएंगे। 8 सितंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी इसलिए नॉमिनेशन के लिए प्रत्याशियों को 7 वर्किंग-डे मिलेंगे। नॉमिनेशन भरने की आखिरी तारीख 12 सितंबर होगी। नामांकन की पूरी प्रक्रिया 8 दिन चलेगी।

नामांकन-पत्रों की स्क्रूटनी 13 सितंबर को होगी वहीं 14 सितंबर को महीने का दूसरा शनिवार होने के नाते अवकाश रहेगा। 15 सितंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी। 16 सितंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी। 16 सितंबर को नाम वापस लिए जा सकेंगे। कैंडिडेट्स को चुनावी सभाओं और रैलियों के लिए 17 सितंबर से 29 सितंबर शाम 5 बजे तक का समय मिलेगा। 29 सितंबर की शाम चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा।

30 सितंबर को पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथों के लिए रवाना होंगी। एक अक्टूबर को मतदान होगा और इसके दो दिन बाद यानि 4 अक्टूबर को चुनाव नतीजे आएंगे।
2019 के मुकाबले देखें तो इलेक्शन कमीशन ने इस बार चुनाव की घोषणा 36 दिन पहले कर दी है। पिछली बार 21 सितंबर 2019 को चुनाव की अनाउंसमेंट की गई थी। इसी तरह, इस बार काउंटिंग भी 2019 के मुकाबले 20 दिन पहले हो जाएगी। 2019 में 21 अक्टूबर को मतदान और 24 अक्टूबर को मतगणना कराई गई थी।

इसके अलावा, साल 2009 के बाद 15 वर्षों में यह पहला मौका होगा, जब हरियाणा विधानसभा के चुनाव नतीजे अक्टूबर के पहले हफ्ते में आ जाएंगे। 2009 में 22 अक्टूबर, 2014 में 19 अक्टूबर और 2019 में 24 अक्टूबर को मतगणना हुई थी।

2009 से पहले हरियाणा में फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव की वोटिंग और काउंटिंग होती थी। 2009 में कांग्रेस की सरकार चला रहे तत्कालीन सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने केंद्र में UPA की सरकार रिपीट होने के बाद राज्य में 5 महीने पहले चुनाव करा लिए थे।

CEC राजीव कुमार ने बताया कि हरियाणा में फाइनल वोटर लिस्ट 27 अगस्त को जारी होगी। जिन लोगों ने वोटर कार्ड नहीं बनवाए हैं, आयोग ने उन्हें वोट बनवाने के लिए तकरीबन 10 दिन का समय दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कुल 10 हजार 321 मतदाता सौ साल से अधिक उम्र के हैं।

CEC ने आगे कहा कि हरियाणा खिलाड़ियों की धरती है। यहां के प्लेयरों ने ओलिंपिक में देश का नाम चमकाया है। मतदान बढ़ाने में भी उनका सहयोग रहेगा।

2019 में विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने 21 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी किया था। राज्य की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को खत्म होगा।

हरियाणा में अभी भाजपा की सरकार चल रही है। 2014 में भाजपा ने 47 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। इसके बाद 2019 में भाजपा बहुमत से चूक गई। भाजपा को 40 ही सीटें मिली लेकिन जजपा के साथ गठबंधन कर भाजपा ने सरकार बना ली।

2019 में विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने 21 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी किया था। राज्य की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को खत्म होगा।

हरियाणा में अभी भाजपा की सरकार चल रही है। 2014 में भाजपा ने 47 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। इसके बाद 2019 में भाजपा बहुमत से चूक गई। भाजपा को 40 ही सीटें मिली लेकिन जजपा के साथ गठबंधन कर भाजपा ने सरकार बना ली।

हरियाणा विधानसभा चुनाव को भाजपा सीएम नायब सैनी की अगुआई में लड़ेगी। इसके लिए गृह मंत्री अमित शाह कुछ दिन पहले पंचकूला में ऐलान कर चुके हैं। वहीं कांग्रेस में अभी सीएम कुर्सी को लेकर लड़ाई चल रही है।

पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा इसके प्रबल दावेदार हैं लेकिन सिरसा सांसद कुमारी सैलजा भी रणदीप सुरजेवाला और पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह की मदद से इसके लिए दावा ठोक रही है। कांग्रेस ने औपचारिक तौर पर किसी को सीएम चेहरा घोषित नहीं किया है।