August 16, 2026

न्याय की ताकत के सामने टूटेगा भाजपा का सपना: सैलजा

Chandigarh/Alive News: हरियाणा कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष एवं उत्तराखंड की प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि सत्य की जीत ने एक बार फिर अपनी अटल उपस्थिति दर्ज की है। न्याय के सर्वोच्च मंदिर सुप्रीम कोर्ट ने अपने निर्णायक आदेश से यह स्पष्ट कर दिया है कि चुनाव तक कांग्रेस के बैंक खातों पर लगी रोक हटा दी जाएगी। इस फैसले से भ्रष्ट भाजपा का ये सपना भी टूट गया कि देश की सबसे पुरानी पार्टी को चुनाव लडने से रोक दिया जाए, लेकिन न्याय की ताकत ने दिखाया कि सच्चाई का रास्ता हमेशा खुला रहता है। जल्द भाजपा का सपना पूर्ण रूप से टूट जाएगा।