May 2, 2024

मानव सेवा से बड़ा कोई भी मानवता का धर्म नहीं : महापौर

Faridabad/Alive News : मानव सेवा से बड़ा कोई भी मानवता का धर्म नहीं। जरूरतमंद, गरीब और बेसहारा लोगों की मदद करने से जो आत्मशांति मिलती है उस शांति का अनुभव बड़ा ही आनंदमय होता है। हमें ऐसे लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। यह बात महापौर सुमन बाला ने सैक्टर-16 मार्किट स्थित माता कैलाशो देवी मैमोरियल ट्रस्ट एवं अशोक स्वीटस एंड रेस्टोरेंट के संयुक्त तत्वावधान में गरीब और नेत्रहीनों को कंबल वितरित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्थाए आज गरीबों और बेसहाराओं की मदद के लिए आगे आ रही हैं। संस्थाओं ने भी अब अपने-अपने क्षेत्रों में जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक कार्यों में बाखूबी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाएं हें।

कैलाशो देवी मैमोरियाल ट्रस्ट ने गरीबों को चश्में बांटने, पशु और पक्षियों को चारा खिलाने तथा गरीब लड़कियों की शादियां कर समाज में एक प्रतिष्ठित स्थान बनाया है। इसके लिए संस्था और इसके प्रमुख अशोक जिंदल से लोगों को सबक लेकर समाज के परोपकारी कार्यों में हिस्सा लेना चाहिए। तिगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक ललित नागर ने कहा कि समाज में दानियों की कमी नहीं बशर्ते दान की गई वस्तु और पैसा जरूरतमंद तक पहुंचना चाहिए। इससे बेसहाराओं को समाज की मु य धारा में जोड़ा जा सकता है।

आप नेता रणवीर चंदीला ने कहा कि जो कार्य सरकार और प्रशासन नहीं कर पाता वह कार्य सामाजिक संस्थाएं कर लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य करती हैं और ऐसी संस्थाओं में से ही एक संस्था अशोक जिंदल के नेतृत्व में कार्य कर रही है। भाजपा महिला जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा ने कहा कि संस्थान में आज नेत्रहीनों और गरीबों के लिए कंबल वितरण कर जो पुण्य का कार्य किया है उसके लिए समाज के अन्य लोगों को भी आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में लखन ङ्क्षसगला, सुमित गौड, धर्मवीर भडाना, योगेश ढींगडा, वजीर ङ्क्षसह डागर, सोम मल्होत्रा, रविंद्र मंगला, डीपी जैन, रमेश मंगला सहित शहर के अनेक लोग मौजूद थे।