Faridabad/Alive News: रेफर मुक्त संघर्ष समिति की मांगों को आज उस समय और अधिक बल मिला जब एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतीश फागना ने हरियाणा विधानसभा के पटल पर रेफर मुक्त संघर्ष समिति के मांग संबंधित आवाज बुलंद की।
विधायक फागना ने बीके अस्पताल को रेफर मुक्त बनाने, उक्त अस्पताल को सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने का कोई प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन है ताकि फरीदाबाद के निवासियों को उपचार के लिए दिल्ली न जाना पड़े। उपरोक्त प्रस्ताव के कब तक कार्यान्वित किए जाने की संभावना है। जिस पर प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने सिविल अस्पतालों का अधिदेश माध्यमिक स्तर तक सेवाएं प्रदान करना है, जबकि तृतीयक स्तर की सेवाएं मेडिकल कॉलेजों द्वारा प्रदान की जाती हैं।
जिला सिविल अस्पताल फरीदाबाद एक 200 बिस्तरों वाला अस्पताल है, जिसे राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों (एनक्यूएएस) से प्रमाणित किया गया था, जिसमें सुव्यवस्थित प्रसव कक्ष और मुस्कान प्रमाणित नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू) उपलब्ध है। विभिन्न विषयों के 35 विशेषज्ञ ओपीडी और आईपीडी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, 6 बिस्तरों वाला आईसीयूए 6 बिस्तरों वाला एचडीयूए लैप्रोस्कोपी सर्जरी सुविधाओं के साथ मॉड्यूलर ओटी, जॉइंट रेप्लेस्मेंट सुविधाओं के साथ सी आर्म और डायलिसिस सेवाएं उपलब्ध हैं। निदान सेवाओं के अंतर्गत सुव्यवस्थित जिला एकीकृत जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला (डीआईपीएचएल) एक्स.रे, यूएसजी, सीटी स्कैन और एमआरआई स्कैन उपलब्ध हैं। इसमें घटक विभाजक इकाई और एफेरेसिस सुविधा के साथ एक पूरी तरह कार्यात्मक रक्त बैंक इकाई है।
इसके अलावा सेवाओं को और सुदृढ़ करने के लिए 14 अगस्त 2025 को 200 बिस्तरों वाले एमसीएच ब्लॉक की आधारशिला रखी गई है। विधायक सतीश फागना के विधानसभा में प्रश्न रखने पर फरीदाबाद रेफर मुक्त संघर्ष समिति की टीम ने संयोजक सतीश चोपड़ा के नेतृत्व में खुशी मनाई।
चोपड़ा ने कहा कि पूर्व रणजी प्लेयर संजय भाटिया के मार्गदर्शन मे रेफर मुक्ति संघर्ष समिति का धरना 272 दिन से चल रहा है। फरीदाबाद की जनता की तरफ से वह आभार व्यक्त करते है इनसे बाकी विधायको, मंत्रियों को शिक्षा लेनी चाहिए और ट्रोमा सेन्टर ट्रोमा केयर सिविल अस्पताल व मेडिकल कॉलेज को अपग्रेड करने की मांग सदन मे उठानी चाहिए, जिससे गरीब वंचितों को सम्पूर्ण व निःशुल्क ईलाज मिले दिल्ली रेफर से मुक्ति मिलें। रेफर मुक्त संघर्ष समिति की टीम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती राव व विधायक सतीश फागना का भी धन्यवाद करते है और उम्मीद करते है वह रेफर मुक्त संघर्ष समिति की बाकी जनहित मांगों को भी जल्द पूरा करेगें।

