September 16, 2026

एनआईटी फरीदाबाद वार्ड-5 सजंय कालोनी में ट्यूब्ल का कार्य शुरु : नीरज शर्मा

Faridabad/Alive News : एनआईटी के विधायक नीरज शर्मा ने वार्ड-5, सजंय कालोनी एफ-ब्लांक शिव मदिंर वाली गली में पानी का नया ट्यूब्ल लगाने का कार्य शुरू किया। विधायक नीरज शर्मा उद्धधाटन करने पहुचे तो जनता द्धारा नीरज शर्मा जिदाबाद के नारे लगाकर उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर राम रेखा यादव ने बताया की वार्ड-5 में उनके एरिया में पानी की काफी समस्या थी जिसके बारे में उनके द्वारा समय-समय पर विधायक को अवगत करवाया गया था। आज उसी कढी में विधायक नीरज शर्मा द्धारा ट्यूब्ल का कार्य शुरू करवाया गया है।

स्थानीय लोगो ने बताया की हमारे एरिया का सारा विकास पूर्व मंत्री पंडित शिवचरण लाल शर्मा ने करवाया था उसके बाद हमें 5 साल काफी परेशानी देखने को मिली, लेकिन अब विधायक नीरज शर्मा ने उसी कढी में इस क्षेत्र के विकास कार्याे को शुरू करवाया है। इस मौके पर विधायक नीरज शर्मा ने बताया की उनके द्वारा वार्ड-5 में 4 ट्यूब्लों को पास करवाया गया है जिनके टेंडर हो गए है अब एक-2 करके इन ट्यूब्लों का कार्य शुरू करवाया जाएगा। इन सभी ट्यूब्लों के लगने से आने वाले समय में वार्ड-5 संजय कालांनी एफ ब्लांक में पानी की अधिक समस्या नही होगी।

विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि इस पाकेट की कुछ गलिया है बनने से रह गई है उनको बनाने के लिए नगर निगम अधिकारियों को निदेश जारी कर दिए है जल्द ही तीनों गलियों का कार्य भी शुरू होगा।

इस मौके पर वार्ड-5 के निवासियों द्धारा फुल मालाओ से स्वागत किया गया। इस मौके पर कनिष्ठ अभियंता प्रीवन कुमार, राम रेखा यादव, राममेहर प्रधान, राम सिंह यादव, संदीप कुमार, विवेक, सागर एंव अन्य गणमान्य साथी उपस्थित रहे।