Faridabad/Alive News: पुलिस चौकी दयालबाग की पुलिस ने वीजा अवधि खत्म होने के बाद अवैध रूप से रह रही एक नाइजीरियन महिला को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, 5 सितंबर को दयालबाग चौकी प्रभारी उप-निरीक्षक संदीप को सूचना मिली कि सेक्टर-39, दयालबाग में एक विदेशी महिला किराए के मकान में अवैध रूप से रह रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नाइजीरिया निवासी ओबियोर प्रिसियस नगोजी को पकड़ा। जांच में पता चला कि उसका वीजा समाप्त हो चुका है और वह 2023 से वहां रह रही थी।
महिला का पति दिल्ली की तिहाड़ जेल में एनडीपीएस के एक मामले में बंद है। पुलिस उसके पासपोर्ट और वीजा की आगे जांच कर रही है। मकान मालिक फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
आरोपी महिला को अदालत में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

