October 28, 2026

1.79 ग्राम कोकीन सहित नाईजीरियन गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राइम ब्रांच ने नशा तस्करी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 1. 79 ग्राम कोकिन बरामद किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी Nweze Nnaemeka Pascal नाइजीरिया का रहने वाला है। जो बिजनेस के लिए माह फरवरी 2024 में भारत आया था। जिसको अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से नीलम बाटा रोड से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर 1.79 ग्राम कोकीन बरामद हुई है। जिसने पूछताछ में बताया कि कोकीन को एक अन्य नाइजीरियन व्यक्ति Johnson से दिल्ली से लेकर आया था।