May 3, 2024

नेताजी की कमी राष्ट्र को सदियों तक रहेगी याद : आनंद कौशिक

Faridabad/Alive News : आज नेता जी सुभाष चंद बोस की जयंती के उपलक्ष्य में फरीदाबाद विधानसभा के पूर्व विधायक आनंद कौशिक के कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उन्होंने फोटो पर फूल-माला चढ़ाए, उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्रबोस की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेताजी एक ऐसे देशभक्त थे, कि उनकी कमी राष्ट्र को सदियों तक याद रहेगी। इस मौके पर उनके साथ बलजीत कौशिक महासचिव हरियाणा प्रदेश कांग्रेस ने भी अपने विचार रखे।

इस मौके पर आर.के. सुभाष अनिलशर्मा, कर्मचंद त्यागी, मंजूदेवी, चौधरी रघुवीरसिंह, जान मोहम्मद, मुस्ताक अहम्मद, जीतू, सी.एल. भारद्वाज, एस.के.शर्मा, जय भगवान भारद्वाज, राम किशन शर्मा, अशोक ठाकुर जयंतआदि लोग मौजूद थे।