August 8, 2026

भांजे ने मामा को चार दिन बनाया बंधक, पिस्टल के दम पर खाते से उड़ाए 1.48 करोड़ रुपये

Noida/Alive News: कोर्ट के आदेश पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने पिस्टल की नोक पर मामा को चार दिन बंधक बना कर डेढ़ करोड़ रुपये उनके खाते से ट्रांसफर करने वाले भांजे समेत छह आरोपितों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। पीड़ित ने मारपीट और भूखा रखने का भी आरोप लगाया है।

गाजियाबाद के मुरादनगर के रावली रोड स्थित जीतपुर कालोनी निवासी कुलदीप शर्मा की जेपी इंटरप्राइजेज के नाम से फर्म है। बताया कि इंजन आयल ट्रेडिंग का व्यापार बंद होने पर फर्म कैंसिल हो गई थी। आरोप है कि 15 जून 2025 को भांजा अभिषेक अपने दोस्त आकाश, नितेश, शिवम व दो अन्य ने फर्म की जीएसटी चालू कराकर व्यापार दोबारा शुरू कराने का झांसा दिया।

16 जून को सेक्टर-68 स्थित निम्बस रियलटी द गोल्ड पाम बुलाया था। वहां उनसे आधार कार्ड के अलावा अन्य जरूरी कागजात ले लिए। इसके बाद इंजन आयल ट्रेडिंग के एक बड़े व्यापारी से मिलवाने के बहाने उन्हें लेकर गौर सिटी माल के स्टूडियो अपार्टमेंट ले गए, जहां उनके साथ मारपीट कर पिस्टल के दम पर बंधक बना लिया। आरोप है कि 16 से 19 जून तक आरोपित उन्हें बंधक बनाए रखे।