April 28, 2024

नेपाल : तारा एयरलाइन के लापता विमान का मिला मलवा, कई शवों को पहचान मुश्किल

New Delhi/Alive News : भारत के पड़ोसी देश नेपाल तारा एयरलाइन का एक छोटे विमान ने रविवार को खराब मौसम में उड़ान भरी। उड़ान भरने के बाद एयरलाइंस का विमान से संपर्क टूट गया जिसके बाद विमान हादसे का शिकार हो गय। जानकारी के अनुसार नेपाल की ने काफी मशक्कत के बाद घटनास्थल को ढूंढ निकाला है। वहां पर सेना को विमान के मलबे मिले हैं। लेकिन कुछ शवों को पहचानना बेहद मुश्किल है। इस विमान पर चार भारतीय नागरिकों समेत कुल 22 लोग सवार थे।

बता दें, कि तारा एयर का 9 एनएईटी डबल इंजिन विमान रविवार को पहाड़ी जिले में लापता होने के कुछ घंटे बाद मुस्तांग जिले के कोवांग गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। मिली जानकारी के अनुसार विमान नाम से नदी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसके बाद विमान की लोकेशन का पता विमान के पायलट के फोन को ट्रैक करके लगाया गया है

लापता विमान पर चार भारतीय, दो जर्मन और 13 नेपाली नागरिक सवार थे। इनके अलावा तीन नेपाली क्रू मेंबर भी विमान में थे। चार भारतीय नागरिकों की पहचान अशोक कुमार त्रिपाठी, धनुष त्रिपाठी, ऋतिका त्रिपाठी और वैभवी त्रिपाठी के रूप में हुई है।