June 8, 2026

पुराने मकानों के पुन निर्माण को लेकर नीरज शर्मा की अधिकारियों संग मीटिंग

Faridabad/Alive News: 05 मार्च 2024 को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा नेे एनआईटी विधानसभा के एयरफोर्स के 100 मीटर के दायरे में जर्जर मकानों के पुन निर्माण एंव विकास कार्यो को शुरू करने को लेकर जिला उपायुक्त कार्यालय में मीटिंग हुई, जिसमे उपायुक्त की तरफ से एसडीएम अमित मान, एयरफोर्स कमांडर कपूर के साथ मीटिंग की। मीटिंग लगभग 1 घंटा चली जिसमे एनआईटी-86 फरीदाबाद से संबंधित विभिन्न कार्यों एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यों पर चर्चा की गई।

जिसमें एयरफोर्स रोड 100 मीटर में रिपेयरिंग की अनुमति के बारे मे एयरफोर्स के अधिकारियों संग चर्चा की। विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि न्यायालय ने 100 मीटर के दायरे में अनिधिकृत निर्माण कार्यों पर रोक लगाई है न की मूलभूत सुविधाओं पर लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने मूलभूत सुविधाओं पर ही रोक लगा दी है जोकि सरासर गलत है। विधायक नीरज शर्मा ने अधिकारियों को बताया कि जैसा कि सरकार के द्धारा 100 मीटर म्यूटेश एंव रजिस्ट्ररी तथा उसके बाद बिजली के नए मीटर लगाने की अनुमति दे दी गई है। अब लोग मूलभूत सुविधाओं के अभाव के कारण परेशान है।

विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि 100 मीटर के दायरे में जो पुराने मकान 2012 से पहले बने है उनको जब लोग रिपेयर या दुबारा बनाते है तो उनको नगर निगम द्वारा तोड़ दिया जाता है जोकि गलत है इसलिए ऐसी योजना बनाए ताकि जो पूराने मकान बने है उनको रिपेरिंग की अनुमति मिले।जिसपर एयरफोर्स कमांडर का कहना है कि न्यायलय के आदेश के कारण हम 100 मीटर दायरे में पुराने मकानों को पुन निर्माण की अनुमति नही दे सकते है।

जिसपर विधायक नीरज शर्मा ने कमाडंर को बताया कि न्यायलय के आदेशो में कही ऐसा नही लिखा है कि मकानों को पुन बनाने की रोक हो, न्यायलय का आदेश था कि वर्ष 2012 के बाद अनधिकृत मकानों को बनाने पर रोक लगाई है। लेकिन अधिकारी न्यायलय के आदेशो को अपने हिसाब से कुछ भी मान लेते है जिसके कारण जनता को परेशानी का सामना करना पडता है। विधायक नीरज शर्मा ने मीटिंग मे कहा कि अगर किसी के जर्जर मकान के कारण कोई हादसा को गया या जान माल की हानि हुई है तो क्या प्रशासन उसकी जिम्मेदारी लेगा।

इसके बाद मीटिंग में यह निश्चित हुआ है कि नगर निगम वाले वर्ष 2012 से पहले बने मकानों को पुन बनाने एंव रिपेंयर करवाने के लिए एक एसओपी तैयार करके उपायुक्त को सौपेगे उसके बाद एयरफोर्स कमांडर इस बारे मे उच्च अधिकारियों से निदेश प्राप्ति के बाद कोई निर्णय लेंगे। विधायक नीरज शर्मा ने 100 मीटर के दायरे में रहने वाले लोगो से अपील की है कि जब तक एयरफोर्स की तरफ से मकानों को पुन बनाने एंव रिपेयरिंग की अनुमति जारी नही होती है तब तक वह अपने मकानों को न तोडे़।

इस मौके पर उपायुक्त फरीदाबाद की ओर से अमित मान, एयरफोर्स कमांडर कपूर, नगर निगम अतिरिक्त आयुक्त गौरव अंतिल, नगर निगम अतिरिक्त आयुक्त स्वपिल रविंद्र पाटिल, थाना सारन एसएचओ, थाना डबुआ एंव अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।