May 3, 2024

नीरज मिगलानी बने हरियाणा व्यापार मंडल के नए प्रदेश सचिव

Faridabad/Alive News : ओल्ड फरीदाबाद मार्केट एसोसिएशन के प्रधान नीरज मिगलानी को हरियाणा व्यापार मंडल के नए प्रदेश सचिव के रूप में आज नियुक्त किया गया।

दरअसल, मार्किट कमेटी के व्यापारियों द्वारा नीरज मिगलानी को लगातार हरियाणा व्यापार मंडल का प्रदेश सचिव बनाने की मांग उठ रही थी। जिसके बाद हरियाणा व्यापार मंडल के प्रधान विजय लक्ष्मी चंद गुप्ता द्वारा नीरज मिगलानी के अच्छे कार्यो की सराहना करते हुए हरियाणा व्यापार मंडल का प्रदेश सचिव नियुक्ति कर दिया गया। अब व्यापारी नेता नीरज मिगलानी ओल्ड मेन मार्केट एसोसिएशन के प्रधान का कार्यभार संभालने के साथ साथ हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव का भी कार्यभार संभालेंगे।

वहीं नीरज मिगलानी ने हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव बनाने के बाद विजय लक्ष्मी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी आस्था के साथ फरीदाबाद के साथ अब हरियाणा में भी इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे।