September 15, 2026

नीरज गुप्ता बने हरियाणा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता

Faridabad/Alive News : वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नीरज गुप्ता को हरियाणा कांग्रेस कमेटी का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से वैश्य समाज में खुशी की लहर है। उनके समर्थक उन्हें उनके निवास पर पहुंचकर उनका स्वागत कर इसे कांग्रेस पार्टी का सही समय पर उठाया गया सही कदम करार दे रहे है।

अपनी नियुक्ति पर नीरज गुप्ता ने कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी, राहुल गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल, प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, सांसद दीपेंद्र हुड्डा व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज सहित तमाम शीर्ष कांग्रेस नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी पार्टी ने उन्हें सौंपी है, उसे वह पूरी कर्त्तव्यनिष्ठा से निभाएंगे और कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।