Faridabad/Alive News: जिला प्रशासन द्वारा आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए 13 मार्च को फरीदाबाद में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की मोबिलाइजेशन एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि 16वीं बटालियन एनडीआरएफ द्वारका की दो टीमें 14 मार्च तक जिले में अभ्यास करेंगी।
उन्होंने बताया कि 13 मार्च को सुबह 11 बजे एसडीएम कार्यालय बल्लभगढ़ में यह अभ्यास किया जाएगा। इसका उद्देश्य आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों की तैयारी, समन्वय और कार्य क्षमता का आकलन करना है।
इस दौरान जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, फायर विभाग, सिविल डिफेंस और होमगार्ड सहित संबंधित एजेंसियां मिलकर अभ्यास करेंगी, ताकि आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। डीसी ने सभी अधिकारियों को सक्रिय रूप से भाग लेने और एनडीआरएफ टीमों को पूरा सहयोग देने के निर्देश दिए हैं।

