June 28, 2026

नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Chandigarh/Alive News : पंजाब कांग्रेस में एक बार फिर बवाल शुरू हो गया है। नवजोत सिंह सिद्धू ने हाल ही में पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर हर किसी को चौंका दिया है। इसके अलावा नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा दिया।

नवजोत सिंह सिद्धू ने सोनिया गांधी को भेजी अपनी चिट्ठी में कहा है कि किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व में गिरावट समझौते से शुरू होती है, मैं पंजाब को लेकर कोई समझौता नहीं कर सकता हूं। इसीलिए मैं पंजाब प्रदेश अध्यक्ष के पद से तुरंत इस्तीफा देता हूं।

वहीं दूसरी तरफ नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया कहा कि मैंने पहले ही कहा था कथा कि वो एक स्थिर आदमी नहीं हैं, बॉर्डर से जुड़े पंजाब जैसे राज्य के लिए बिल्कुल फिट नहीं हैं।  
कैप्टन अमरिंदर सिंह के पद छोड़ने के बाद ही कांग्रेस आलाकमान ने चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया था। लेकिन हाल ही में जिस तरह पंजाब में कैबिनेट व विस्तार हुआ, उससे नवजोत सिंह सिद्धू खुश नहीं थे।