May 2, 2024

सामाजिक एवं पर्यावरण क्षेत्र में बेहतर कार्यों के लिए नवचेतना ट्रस्ट को प्रशंसा पत्र से नवाजा

Faridabad/Alive News : नवचेतना ट्रस्ट शहर के सामाजिक उत्थान के लिए कार्यरत है। इसी सोच के साथ फरीदाबाद नवचेतना ट्रस्ट को हाल ही में जिला प्रशासन के द्वारा सामाजिक एवं पर्यावरण क्षेत्र में बेहतर कार्यों के लिए प्रशंसा पत्र से नवाजा गया है। 15 अगस्त को सेक्टर 12 में आयोजित हुए जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में फरीदाबाद नवचेतना ट्रस्ट को सामाजिक एवं पर्यावरण क्षेत्र में बेहतर कार्यों के लिए जिला प्रशासन के द्वारा प्रशंसा पत्र दिया गया। यह सम्मान ट्रस्ट की ओर से ट्रस्ट के एडवाइजर डीसी चौधरी ने प्राप्त किया।

गौरतलब है कि फरीदाबाद नवचेतना ट्रस्ट फरीदाबाद शहर के उत्थान व शान के लिए समय-समय पर काम करती रही है। 3 मार्च, 2015 को फरीदाबाद में सबसे बड़े तिरंगा से शहर को गौरांवित करने का काम हो, या फिर 22-25 जुलाई तक लार्जेस्ट प्लांटेशन से शहर को स्वच्छ व स्वस्थ बनाने का सवाल, फरीदाबाद नवचेतना ट्रस्ट हमेशा आगे रही है।

फरीदाबाद नवचेतना ट्रस्ट ने साल 2016 में दुर्गाष्टमी के अवसर पर सुविधाओं से वंचित 31 लड़कियों को गोद लेकर उनकी बेहतर शिक्षा व सुविधाएं देने का प्रण लिया। ट्रस्ट ने शहर के 27 सरकारी स्कूलों को भी गोद लिया है, इन स्कूलों में ढांचागत सुविधाओं से लेकर बेहतर शिक्षा प्रदान करने की सुविधाएं ट्रस्ट प्रदान करने में जुटा है।

केवल यहीं नहीं शहर की पहचान माने जाने वाले नाहर सिंह स्टेडियम को दोबारा से पहचान दिलाने के लिए ट्रस्ट के द्वारा वहां पर सैलिब्रेटी क्रिकेट मैच आयोजित किया गया। साथ ही शहरवासियों में खुशी की लहर दौड़ाने व उनको स्वस्थ रहने का संदेश देते हुए हैप्पी स्ट्रीट का आयोजन किया गया।