November 16, 2026

11 सितंबर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन : मंगलेश चौबे

Faridabad/Alive News : हरियाणा विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार स्थानीय न्यायिक परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आगामी 11 सितंबर को किया जाएगा।

सीजेएम कम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मंगलेश कुमार चौबे ने यह जानकारी दी। सीजीएम मंगलेश कुमार चौबे ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी प्रकार केसो का निवारण लोगों की आपसी सहमति से किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में केसों के निवारण से लोगों के धन व समय दोनों की बचत होती है और समाज में भाईचारा बढता है।