September 30, 2024

आज जारी होगा नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम, इस वेबसााइट पर करें चैक

Education/Alive News : एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। NEST 2024 परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों के लिए निर्णायक दिन। केंद्र सरकार के परमाणु उर्जा विभाग द्वारा स्थापित राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (NISER), भुवनेश्वर और यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई के परमाणु उर्जा विभाग – सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन बेसिक साइंसेस (UM-DAE CEBS), मुंबई में अप्लाईड साइंस और अन्य क्षेत्रों के शोध पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट (NEST) 2024 के नतीजों (NEST 2024 Result) की घोषणा आज यानी शुक्रवार, 12 जुलाई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन करने वाले NISER भुवनेश्वर द्वारा नतीजे आज शाम 4 बजे जारी किए जाने हैं।

NISER भुवनेश्वर द्वारा NEST 2024 के नतीजों की घोषणा निर्धारित समय पर किए जाने के बाद परिणाम देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, nestexam.in पर एक्टिव किया जाएगा। औपचारिक ऐलान के बाद उम्मीदवारों को अपना परिणाम देखने के लिए इस वेबसाइट पर विजिट करना होगा और फिर सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नए पेज पर अपनी पंजीकरण संख्या और अन्य विवरणों के माध्यम से लॉग-इन करके उम्मीदवार अपना परिणाम (NEST Result 2024) स्कोर कार्ड और रैंक जान सकेंगे। स्कोर कार्ड का प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी उम्मीदवारों को सेव कर लेनी चाहिए।

बता दें कि NISER भुवनेश्वर ने नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट (NEST) 2024 का आयोजन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में 30 जून को किया गया था। परीक्षा 3.30-3.30 घंटे की दो पालियों में आयोजित की गई थी, जो कि सुबह 9 बजे और दोपहर 2:30 बजे शुरू हुई थीं। इसके बाद NISER ने परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों की अनौपचारिक उत्तर-कुंजियां 5 जुलाई को जारी करते हुए उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को 7 जुलाई तक आमंत्रित किया था। इन आपत्तियों की समीक्षा सम्बन्धित विषय विशेषज्ञों से कराए जाने के बाद नतीजों (NISER NEST 2024 Result) की घोषणा की जा रही है।