September 16, 2026

12 से 22 सितंबर तक मनाया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस : सिविल सर्जन

Palwal/Alive News : सिविल सर्जन डा. ब्रह्मदीप ने बताया कि जिला में आगामी 12 सितंबर से 22 सितंबर 2021 तक राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा, जिसके तहत 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को पेट के कीड़े मारने वाली गोली (एल्बेंडाजोल 400 एमजी) दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 1 साल से 2 साल तक के बच्चों को आधी तथा 2 से 19 साल तक के बच्चों को पूरी गोली खिलाई जाती है।

सिविल सर्जन ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस साल में दो बार फरवरी एवं सितंबर माह में मनाया जाता है। हर 6 महीने में कीड़े मारने वाली गोली खिलाने जरूरी होता है। हर 6 महीने में यह गोली खिलाने से बच्चों के पेट में कीड़े नहीं रहते एवं बच्चा जो भी खाना लेता है, वह उसके शरीर को अच्छे से लगता है और बच्चा शारीरिक एवं मानसिक रूप पर मजबूत बनता है। बच्चे के अंदर होने वाली खून की कमी जोकि किशोरावस्था में अक्सर हो जाती है, वह भी नहीं होती। अगर यह गोली बच्चे को हर 6 महीने में ना दी जाए तो उसके पेट में कीड़े होने लगते हैं एवं यह कीड़े उसके खाने को उसके शरीर में नहीं लगने देते, जिसकी वजह से बच्चा शारीरिक एवं मानसिक रूप से कमजोर होता चला जाता है एवं उसके अंदर धीरे-धीरे बहुत सारी बीमारियां लगने लग जाती हैं।