May 6, 2024

जनता की समस्या का समाधान मेरा ध्येय : सोमलता भडाना

Faridabad/Alive News : भारतीय जनता पार्टी सच्चाई, ईमानदारी का प्रतीक है और इसको बनाये रखना प्रत्येक भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता का कर्तव्य बनता है यह उदगार केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गूर्जर ने नगर निगम वार्ड-24 अगवानपुर में भाजपा कार्यालय का शुभारंभ करते हुए कहे। इस मौके पर वार्ड 24 की पार्षद श्रीमती सोमलता भडाना एवं भाजपा नेता रवि भडाना एवं चौ. श्यामचंद भडाना ने केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गूर्जर, विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा, वरिष्ठ उपमहापौर देवेन्द्र चौधरी, उपमहापौर मनमोहन गर्ग, पार्षद अजय बैसला, महेन्द्र सरपंच, राकेश गूर्जर, बुद्धा सैनी, जयवीर खटाना, सतपाल, नरेश नम्बरदार, वार्ड सचिव सरोज भडाना, मुनेश भडाना, रवि भडाना, पूर्व सरपंच उमेश शर्मा, मुकेश तोमर, अनिल नागर सहित आये हुए अतिथियों का जोरदार स्वागत किया। गूर्जर ने उपस्थित भीड़ को देखकर पार्षद श्रीमती सोमलता भडाना की प्रशंसा करते हुए कहा कि सोमलता भडाना, रवि भडाना जैसे सच्चे सिपाही भाजपा को आगे बढाने मे अपनी अहम भूमिका निभा रहे है। इस अवसर पर सभी उपस्थितजनो ने वर्षगांठ पर विशाल केक भी काटा।

गूर्जर ने उपस्थितजनो को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी का प्यार और ताकत सदैव भारतीय जनता पार्टी को मिला है मिलता रहेगा इसका मुझे विश्वास है। उन्होंने कहा कि आज देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार ने अपने कार्यकाल में जनता को इतने तोहफे दिये है जिससे जनता पूरी तरह से संतुष्ट है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वार्ड पार्षद श्रीमती सोमलता भडाना ने कहा कि आज का दिन उनके लिए काफी महत्व रखता है। इस कार्यालय के शुभांरभ होने से यहां की जनता का भारतीय जनता पार्टी से सीधे सम्पर्क होगा। इस कार्यालय का मुख्य ध्येय यहां की जनता के सुख दुख का ख्याल रखना एवं उनकी हर समस्या का समाधान करना है। श्रीमती भडाना ने कहा कि इस वार्ड में उनके कार्यकाल में अभी तक लगभग 10 करोड़ के विकास कार्य हो चुके है और 5 करोड़ के विकास कार्यो का टेंडर पास है।

इस अवसर पर भाजपा नेता रवि भडाना ने कहा कि इस वार्ड की जनता ने जो ताकत हमारे परिवार को दी है उस ताकत को हम इस वार्ड में अधिक से अधिक विकास कार्य करवाकर पूरा करेंगे।

इस अवसर पर चौ. श्यामचंद भडाना, उपमहापौर मनमोहन गर्ग, पार्षद अजय बैंसला, अनिल नागर, ओम इन्केलव से अमित भाटी, महातम जी, राम कुमार यादव, विजय कसाना, श्यामबीर, प्रजापति जी, सूर्य विहार से महेन्द्र प्रधान, अशोक शर्मा, काली खान, भगवान सिंह, सतबीर प्रधान, गया प्रसाद, सतेन्द्र दुबे प्रधान, बाबा छिद़दा नागर, हथियार सिंह नागर, विनय नगर से राजपाल नागर, राज किशोर गुप्ता, चन्द्रिका प्रधान, ओमप्रकाश, होशियार सिंह प्रधान, सतीश प्रधान, संजय, एल के तिवारी, भोला मिश्रा, विजय कुमार दीना, अशोक भडाना, राकेश भडाना, विजय भडाना, शान्ति देवी, ग्राम प्रधान विजय प्रधान, जयप्रकाश जैन, अगवान पूर से राजेन्द्र नम्बरदार, सतबीर सहित अन्य भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित थे।