March 26, 2025

टैक्स जमा न करने पर नगर निगम ने लगभग 10 संपत्तियों को किया सील

Faridabad/ Alive News : नगर निगम के एनआईटी जॉन तीन में शनिवार को लगभग 10 संपत्तियों को टैक्स जमा न कराने पर सील किया है, इनमें ऊपर लगभग 10 लाख रुपए का टैक्स बकाया था। नगर निगम के क्षेत्रीय कर अधिकारी पदम सिंह ढांडा ने सीलिंग कार्यवाही के दौरान चलती हुई यूनिटों को सील किया है।

यह कार्यवाही डबुआ, जवाहर कालोनी ओर क्रेशर जॉन इलाके में की गई। इसके अलावा एनआईटी जॉन एक में क्षेत्रीय कर अधिकारी विकास कन्हैया ने एनआईटी नंबर एक, नंबर दो और इससे लगता कुछ इंडस्ट्री एरिया में 5 यूनिटों को सील किया है। इन यूनिटों पर लगभग 14 लाख रुपए का टैक्स बकाया था। उन्होंने बताया कि सीलिंग की कार्रवाई के बाद एक व्यक्ति ने करीब 2 लाख रुपए टैक्स जमा कराया है। उन्होंने कहा कि लगातार यह कार्रवाई जारी रहेगी।

नगर निगम कमिश्नर ए मोना श्रीनिवास के आदेशों पर एडिशनल कमिश्नर स्वनिल रविन्द्र पाटिल के मार्गदर्शन में नगर निगम के सभी जोन में क्षेत्रीय कर अधिकारी प्रॉपर्टी टैक्स रिकवर करने के लिए कार्यवाही में लगे हुए हैं।