May 7, 2024

नगर निगम ने 40 इकाइयों को किया सील

Faridabad/Alive News: नगर निगम फरीदाबाद द्वारा संपति कर के बकायाजात की वसूली के लिए समय-समय पर ईकाइयों को सील करने की कार्यवाही की जा रही है तथा उन इकाइयो को डी-सील किया जाता है जिनके बकायाजात जमा हो जाते है। इसी श्रृृंखला में नगर निगम ने एनआईटी जोन-1 ने 22 इकाईयों को सील किया।

इस इकाइयों पर करीब 19 लाख रूपए बकाया था, एनआईटी जोन-2 ने 14 इकाईयों को सील किया जिस पर करीब 9 लाख रूपए बकाया था इसी तरह ओल्ड फरीदाबदा जोन-1 ने 04 इकाईयों को सील किया जिस पर करीब 06 लाख रूपए बकाया था। इस तरह कुल 40 इकाइयों को दिनांक को सील किया गया है, जिन पर लगभग 35 लाख रूपये बकाया है।

निगमायुक्त ने बताया कि जिन इकाईयो द्वारा बकायाजात जमा नहीं कराया जाता उनको सील करने की कार्यवाही अमल मे लाई जायेगी अगर इसके बावजूद भी बकायाजात जमा नहीं होता तो इन सभी इकाईयों को शीघ्र ही खुली बोली में निलाम किया जायेगा। उपरोक्त कार्यवाही से बचने के लिए तथा सरकार द्वारा दी गई ब्याज-माफी की सुविधा का लाभ उठाते हुये 31-03-2022 तक अपना-अपना बकायजात जमा कराये।