May 6, 2024

नगर निगम ने जोन-1 तथा 2 में 15 इकाईयों को किया सील

Faridabad/Alive News : निगमायुक्त यशपाल यादव के निर्देश पर नगर निगम फरीदाबाद द्वारा लगातार चलाई जा रही सीलिंग ड्राइव के तहत ओल्ड फरीदाबाद जोन-1 तथा 2 में 15 इकाईयों को सील किया गया तथा फरीदाबाद एनआईटी जोन-2 में 5 इकाईयों को सील किया गया। जिन पर करीब 28 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। जिनमें से 2 इकाईयों ने 4,44,049.58 लाख रुपये का प्रोपर्टी टैक्स जमा करा दिया है।

निगमायुक्त ने बताया कि नगर निगम द्वारा 266 इकाईयों को सील किया जा चुका है। जिन पर 3.48 करोड़ रूपये बकाया था इन 266 इकाईयों में से 72 इकाईयों ने लगभग 64.45 लाख रूपये जमा कराये तथा उनकी इकाईयों को डी-सील कर दिया गया। बाकी के 194 बकायादारो के बारे निगमायुक्त ने सम्बधित अधिकारियों को वसूली के लिए इकाईयों को नीलाम करने की लिए नियमानुसार कार्यवाही करने के आदेश दिए है।

इसके साथ-साथ आयुक्त नगर निगम ने सम्बंधित अधिकारियों को यह भी स्पष्ट किया कि सभी बकायादारो से सम्पति कर 31.03.2022 तक वसूल किया जाये या उनके विरूद्ध नगर निगम अधिनियम 1994 के तहत वसूली की कार्यवाही नियमानुसार सुनिश्चित करे।